बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
28-Oct-2025 12:41 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव में सोमवार की देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार चार बदमाशों ने एक किसान को अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मिंटू चौधरी के रूप में हुई है, जो शिवनंदनपुर गांव निवासी मौजे चौधरी का पुत्र था। घटना के वक्त मिंटू अपने दरवाजे पर टहल रहे थे, तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार मिंटू चौधरी को गर्दन, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में पांच गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग के दौरान एक बदमाश भी जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।
घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस और सदर डीएसपी संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से एक बाइक और कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस जख्मी बदमाश से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य फरार अपराधियों की पहचान और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।