ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / crime / Bihar Crime News: रूम पार्टनर ने आंख में युवक को मारी गोली, हत्या...

Bihar Crime News: रूम पार्टनर ने आंख में युवक को मारी गोली, हत्या के बाद दोस्त फरार

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रुम पार्टनर ने ही अपने दोस्त ने आंख में गोली मारकर हत्या किया और मौके से फरार हो गया है।

05-Oct-2025 12:39 PM

By RAMESH SHANKAR

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रुम पार्टनर ने ही अपने दोस्त ने आंख में गोली मारकर हत्या किया और मौके से फरार हो गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित तिरहुत अकादमी के सामने वाली गली में रविवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि गली के एक मकान से युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब खून से लथपथ शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।


जिस मकान में शव मिला है उसमें और भी छात्र किरायेदार के रूप में रहते है, लेकिन जब पुलिस इस मकान पर पहुंची तो उस वक्त कोई भी मौजूद नही था,सभी अपने अपने कमरे में ताला लगाकर निकल गए थे।मकान मालिक भी बाहर ही रहते है।सदर डीएसपी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर के ही खानपुर के राहुल कुमार के रूप में हुई है। यह समस्तीपुर में किराए का मकान में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहे थे।


कमरे में एक पार्टनर के साथ रहते थे।आशंका जताई गई है कि रूम पार्टनर ने ही किसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को देखने से लगता है कि मृतक ने हत्या से पहले हत्यारे का प्रतिरोध भी किया है।एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के परिजनों को भी खबर दे दी गई है।उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम में शव को भेजने और आगे की कारवाई की जाएगी। 


वहीं, यह इलाका काफी रिहायशी है और आसपास में कई कोचिंग संस्थान और पीजी है, जहां रहकर छात्र अपनी पढ़ाई और नौकरी की तैयारी करते है। सुबह में स्थानीय लोगों से जानकारी हुई कि कमरे में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही सदर एसडीपीओ-1 सह ASP संजय कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।


घटना स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अपने एक रूम मेट के साथ किराए पर रहता था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी और तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका पूरी तरह रिहायशी है, जहां आसपास कई कोचिंग संस्थान, पीजी हाउस और हॉस्टल हैं। सुबह जब लोगों ने कमरे से खून निकलता देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इलाके में डर और अफवाहों का माहौल बना हुआ है। पुलिस फिलहाल फरार रूम मेट की तलाश में जुटी है और उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के समय की सटीक जानकारी मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे का मकसद और आरोपी की पहचान स्पष्ट हो जाएगी।