ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर...

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 मार्च को इस्‍तीफा देने की खबर आने के बाद लोगों को यह लगने लगा है कि बिहार में शराबबंदी बहुत जल्द खत्म हो जाएगी। यही कारण है कि कुछ लोग अभी से ही खुलेआम काउंटर लगाकर शराब बेचने लग गये हैं।

27-Mar-2026 10:32 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 मार्च को इस्‍तीफा देने की खबर आने के बाद लोगों को यह लगने लगा है कि बिहार में शराबबंदी बहुत जल्द खत्म हो जाएगी। यही कारण है कि कुछ लोग अभी से ही खुलेआम काउंटर लगाकर शराब बेचने लग गये हैं। यह हैरान करने वाली तस्वीर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है। जहां दिनदहाड़े नीतीश कुमार द्वारा लागू शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाया गया। 


बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद राजकीय मेले का दर्जा प्राप्त समस्तीपुर के बाबा केवल स्थान मेले में खुलेआम काउंटर लगा कर शराब बेचे जाने की एक चौकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां खुलेआम काउंटर लगाकर धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे प्रशासन की सख्ती पर बड़ा सवाल खड़े हो रहे हैं। 


जब मेले मौजूद स्थानीय लोगों से बात की गई तो उनलोगों ने मेले में इस तरह का अवैध कारोबार लगातार जारी होना बताया और बताया कि यहां तैनात जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध शराब की बिक्री पर  अनदेखी कर रहे हैं। इस घटना से साफ है कि शराबबंदी कानून सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।वही प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रही है।अब सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन इस पर कब कार्रवाई करेगा और क्या ऐसे मामलों पर लगाम लग पाएगी?