ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले? खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले?

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर कारोबारी से लूट लिए लाखों रूपये

Bihar Crime News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में घुसकर कारोबारी और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

09-Mar-2026 05:14 PM

By RAMESH SHANKAR

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना समस्तीपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके बहादुर मॉडल इंटर स्कूल के पास की है। 


जानकारी के मुताबिक, नकाबपोश अपराधियो ने शहर के बहादुरपुर मुहल्ले के एक ज़र्दा व्यवसायी और दुकान में मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाल की है। अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब साढ़े चार लाख रुपए कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गए।


राहुल इंटरप्राइजेज नामक दुकान में तीन से चार की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने कारोबारी को गन पॉइंट पर ले लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दुकान के कर्मी के अलावे एक ग्राहक को भी बदामाशों ने लूट लिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो गए।


पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इधर, इलाके के लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।