ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / crime / Bihar Crime News: पांच करोड़ के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा,...

Bihar Crime News: पांच करोड़ के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो लाख का इनामी निकला मास्टरमाइंड; कोर्ट का मुंशी भी शामिल

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में पिछले दिनों बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ की ज्वैलरी लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दो लाख के इनामी बदमाश को अरेस्ट किया है.

17-May-2025 05:12 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ ने बीते 7 मई को हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 15 लाख रुपए कैश लूटकांड का खुलासा कर दिया है। शनिवार को एएसपी सह एसडीपीओ 1 संजय कुमार पाण्डेय ने लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 2 लाख रुपए का इनामी अपराधी कर्मवीर इस लूटकांड का मास्टरमाइंड है।


पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड कर्मवीर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए एक करोड़ रुपए का सोना भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से लगातार पुलिस वैशाली समेत अन्य शहरों में छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर मास्टरमाइंड समेत कांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया।


संजय पांडेय ने बताया कि सभी आरोपी समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एक अन्य ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन उससे पहले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास बदमाशों के पास से तीन देसी पिस्तौल के अलावा चार गोली, घटना के दौरान इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसके अलावा हुंडई कार, 19,200 रुपए कैश और 958.28 ग्राम सोना बरामद किया गया है।


एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी इस लूट कांड में शामिल है। दीपक पहले समस्तीपुर कोर्ट में मुंशी का काम करता था। लेकिन बाद के दिनों में वैशाली और समस्तीपुर जिला में कई लूट कांड में इसका नाम आया है। इससे पहले दलसिंहसराय में भी एक ज्वेलरी शॉप से लूट में दीपक ने लोकल लाइनर की भूमिका निभाई थी।


दीपक कुमार लूटकांड में लोकल लाइनर की भूमिका निभा रहा था। वो शहर के काशीपुर मोहल्ला में ही किराए का मकान लेकर रहता था। दीपक ने ही लूटकांड से पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र में रेकी कर मास्टरमाइंड को बताया था कि बैंक में कब गार्ड होता है, कब भीड़ कम होती है। लूट के बाद ज्वेलरी को गलाने के लिए सोनार को दे दिया था।