ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / crime / हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव,...

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: सहरसा में बंद कमरे से युवक का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई है. युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई है, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

03-Apr-2026 02:26 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा ढाला के समीप गौतम नगर मुहल्ले में एक बंद घर से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है।


युवक की पहचान शिव सिंह के पुत्र सचिन सिंह के रूप में की गई है, जो गौतम नगर मुहल्ला में एक किराए के कमरे में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुँची जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। 


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटनास्थल पर कोई भी कुछ बोलने से इंकार कर रहा है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक ने खुदकुशी की या किसी ने उसकी हत्या कर दी है? पुलिस तमाम सवालों के जवाब तलाश रही है।