ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / सहरसा में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति...

सहरसा में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

सहरसा में प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।

21-Jul-2025 10:01 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA:बिहार के सहरसा जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सदर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ था। जांच के बाद अब पुलिस ने इस हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


ऐसे हुआ खुलासा?

मृतक की पहचान जंगली मुखिया (सौरबाजार थाना क्षेत्र, वार्ड नंबर 10)के रूप में हुई। शुरुआती जांच में यह एक सामान्य हत्या प्रतीत हो रही थी,लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पारिवारिक विवाद की जांच से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी के कुंदन कुमार नामक युवक से प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस का कहना है कि झगड़ों से तंग आकर पत्नी और प्रेमी ने मिलकर जंगली मुखिया को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पूछताछ में आरोपी कुंदन कुमार ने कबूल किया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से जंगली मुखिया की हत्या की और शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी, विजय पासवान, और टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।