ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Crime News: बिहार में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: सहरसा के सुलिन्दाबाद में सड़क किनारे 20 वर्षीय युवक मो. आशिफ उर्फ सर्फ़राज का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जांच शुरू कर दी है, FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है।

08-Aug-2025 12:08 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद वार्ड संख्या 43 में सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


मृतक युवक की पहचान मो. आशिफ उर्फ सर्फ़राज के रूप की गई है, जो सुलिन्दाबाद वार्ड नम्बर- 43 का रहने वाला था और ई रिक्सा चलाकर अपना जीवन यापन करता था। घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों का कहना कि मो. आशिफ उर्फ सर्फ़राज घर से खाना खाने के बाद निकला था। जिसके बाद उसका शव सड़क किनारे से बरामद किया गया। मृतक परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 


उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे। जिसके बाद डॉग स्कावर्ड और FSL की टीम को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल युवक के मौत का कारण अस्पष्ट है।