ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर चेकिंग के दौरान पुरबिया एक्सप्रेस के एक कोच अटेंडेंट के पास से 60 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद की गई। मध निषेध थाना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर 10.8 लीटर शराब जब्त की। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बिहार न्यूज

22-Feb-2026 10:53 PM

By RITESH HUNNY

BIHAR: बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सहरसा रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान रेल सुरक्षा बल (रेसुब) और मध निषेध थाना की संयुक्त टीम ने 60 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद की है।


प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार, सउनि महेश कुमार सिंह, सीटी संजय कुमार (रेसुब पोस्ट सहरसा) तथा मध निषेध थाना के निरीक्षक संजीत कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15280 पुरबिया एक्सप्रेस शाम 7:39 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंची।


ट्रेन के आने के बाद न्यू फुट ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग के साथ दिखाई दिया। टीम ने उसे घेरकर रोका और बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष कुमार (26 वर्ष), पिता दिलीप कुमार यादव, निवासी बेलहा, थाना सौरबाजार, जिला सहरसा बताया। वह पुरबिया एक्सप्रेस के कोच संख्या H/1 का कोच अटेंडेंट है।


जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 180 एमएल की 60 बोतल ‘माउंटेन ओक प्रीमियम ग्रेन व्हिस्की’ (बैच नंबर 057, एमएफपी 10.02.2026, मेड इन राजस्थान) बरामद हुई। प्रत्येक बोतल की कीमत 110 रुपये बताई गई है। कुल बरामद शराब की मात्रा 10.8 लीटर और कुल कीमत 6,600 रुपये है।


मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए मध निषेध थाना की टीम ने शराब जब्त कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ थाना ले गई। मामले की जांच जारी है।