ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

सहरसा में 142 किलो गांजा बरामद, कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार, धंधेबाजों में मचा हड़कंप

सहरसा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 142 किलो 620 ग्राम गांजा जब्त किया और दो तस्करों को कार समेत गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी जारी है।

03-Aug-2025 06:43 PM

By First Bihar

SAHARSA: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद शराब और सूखा नशा तस्कर बेखौफ होकर इसे बेच रहे हैं, यहां तक की नशीले पदार्थों की होम डिलिवरी भी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है। लेकिन सहरसा पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। 


सहरसा के सौरबाजार और बैजनाथपुर थाने की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 142 किलो 620 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। वही चार पहिया वाहन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सहरसा में अवैध मादक पदार्थ के बिक्री, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान को बैजनाथपुर थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर के माध्यम से सूचना मिली की एक सफेद रंग की कार तेजी से बैजनाथपुर के तरफ से सौरबाजार की ओर जा रही है। 


ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त गाड़ी में अवैध सामान है। मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सौरबाजार थाने की पुलिस टीम ने थाना गेट के पास बैरिकेटिंग लगाकर सघन वाहन जांच शुरू किया। वाहन जाँच के क्रम में बैजनाथपुर की ओर से एक सफेद रंग की कार जिसका रजिस्टेशन नंबर BR-09AR-0544 आ रहा था। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा रोका गया। उक्त गाड़ी में बैठे व्यक्ति (चालक) का नाम और पता पूछने पर अपना नाम रणवीर कुमार पे० - कैलाश प्रसाद यादव, सा० - ज्ञान टोला, वार्ड नं० - 11, थाना - साहेबपुर कमाल जिला - बेगुसराय बताया गया। 


जिसके बाद उक्त गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी की डिक्की से सफेद रंग का 07 बोरा बरामद किया गया। जिसमें से कुल 142 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गाड़ी को जब्त करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सौरबाजार थाना में N.D.P.S Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर छापेमारी कर इस धंधे में शामिल एक अन्य तस्कर उदय कुमार साह पे०- विजय कुमार साह सा० - कुरीवन थाना - लोकाही, जिला -मधुबनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा और शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। 

news imagenews image