कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
12-Feb-2025 02:20 PM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की आबरू की कीमत लगाई है। पंचायत ने एक लाख ग्यारह हजार रुपए में डील तय कर दी लेकिन जब आरोपियों द्वारा रुपया नहीं दिया गया तो मामला थाने पहुंच गया।
दरअसल, महिषी थाना क्षेत्र स्थित गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हुई पंचायत ने उसकी आबरू की कीमत 1.11 लाख रुपये लगायी। इसके बाद भी जब रूपया नहीं मिला तो करीब एक महीने बाद पीड़ित ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को आवेदन दिया। एसपी ने निर्देश पर मामला संज्ञान में आते हीं रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता की मां ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि बीते 4 जनवरी की शाम उसकी नाबालिग बेटी खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए 21 वर्षीय युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया और करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां और परिजन जब लड़की को ढूंढते हुए वहां पहुंचे तो सभी को गाली-गलौज कर भगा दिया गया। रात एक बजे के करीब लड़की घर से निकल सकी। उसने परिजनों को दुष्कर्म होने की बात बताई। इसको लेकर अगले दिन गांव में पंचायती हुई। पंचायत द्वारा लड़की की शादी के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये देने की बात कही गई और मामले को रफादफा कर दिया गया।
घटना के एक महीना बीत जाने के बाद भी जब रूपया नहीं मिला तो पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष से रुपए की मांग की लेकिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। पीड़िता की मां ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। घटना के बाबत एससीएसटी थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।