ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों ने खूब मचाया तांडव, घर में घुसकर...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों ने खूब मचाया तांडव, घर में घुसकर बाप-बेटा को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में लूटपाट करने घर में घूसे बदमाशों ने विरोध करने पर पिता-पुत्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

18-Feb-2025 01:42 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधी दिनों दिन बेखौफ होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के सिमराहा बायपास में बदमाशों ने घर में घुसकर एक बाप-बेटा को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दरअसल, सोमवार की देर रात लूटपाट के उद्देश्य से घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर गृहस्वामी पिता-पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी बेटे सुंदर कुमार ने बताया कि वह, पिता छोटे लाल यादव और बहन खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोए थे। मां अपने मायके गई हुई है। इसी दौरान लगभग 1 बजे खटखट की आवाज सुनाई दी, तो बहन ने आवाज दिया। 


जैसे ही उठकर गेट खोला चार की संख्या में अपराधी जबरन घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। जब अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की गई तो बाहर में खड़े दो अपराधियों ने गोली चला दी। जिसमें एक गोली पिता के पैर में लगी और दूसरी गोली बेटे के सीने में जाकर लग गई। इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना की जानकारी ली थी। 


इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अपराधी लूटपाट के लिए आए थे या कोई और विवाद था, इसकी जांच की जा रही है हालांकि घर में लूट नहीं हुई है, छानबीन चल रही है। जांच के बाद ही सही और स्पष्ट कारण सामने आएगा। दोनों जख्मी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।