ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: बिहार में महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका; परिजनों ने किया भारी बवाल

Bihar Crime News: सहरसा के भटपुरा गांव में महिला का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. लोगों ने NH-107 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।

Bihar Crime News

16-Sep-2025 05:19 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटपुरा वार्ड संख्या 4 स्थित गोछारी बहियार में रविवार को एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा मचाया।


मृतका की पहचान भटपुरा गांव निवासी जितेंद्र शाह की 32 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है। कलावती देवी घास काटने के लिए बहियार गई थीं। महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में बरामद होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बावजूद मंगलवार को NH-107 पर भटपुरा गांव के समीप सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने परिजनों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।