ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / साइबर थाने में एस सिद्धार्थ ने दर्ज कराया केस, पत्नी के बारे में...

साइबर थाने में एस सिद्धार्थ ने दर्ज कराया केस, पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर कमेंट्स करने वाले शख्स पर की कार्रवाई की मांग

एस सिद्धार्थ ने बताया कि सोशल मीडिया पर कमेट्स करने वाले व्यक्ति मुझे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की योजना बना रहा है। ऐसे लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं और मुझे और मेरे परिवार को शारीरिक नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

27-Mar-2025 10:36 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पटना के साइबर थाने में सोशल मीडिया पर कमेट्स करने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। यूट्यूब चैनेल के वीडियो पर @robomen198 ने दो बार उनकी पत्नी को लेकर कमेंट्स किया था। अब उस शख्स का पता लगाने में साइबर थाने की टीम लग गई है। 


कमेंट्स सेक्शन में यह लिखा था कि "एसीएस सिद्धार्थ की वाइफ का भी जांच करवाये वही वसूली करती है एस सिद्धार्थ की जगह" किसी वीडियो पर इस तरह का कमेट्स लिखे जाने की जानकारी उन्हें किसी दोस्त ने दी थी। Acs s Siddharth ki wife ka bhi janch karwaye wahi wasuli karti hai s siddarth ki jagah यह कमेंट्स दो बार पोस्ट किया गया है। एस सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि मुझे लगता है कि यह वही व्यक्ति है जो कई अन्य चैनलों के यू ट्यूब पोस्ट पर भी ऐसी ही टिप्पणियाँ पोस्ट किया होगा।


 इस तरह का पोस्ट एक ईमानदार अधिकारी पर किया गया है। टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने मेरी पत्नी का भी जिक्र किया है। जिसका मेरे आधिकारिक कर्तव्यों से कोई संबंध नहीं है। यह पोस्ट मुझे धमकाने और बदनाम करने के आपराधिक इरादे से की गई है। पोस्ट करने वाला व्यक्ति मुझे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की योजना बना रहा है। 


उन्होंने बताया कि यह पोस्ट जान बूझकर एक सार्वजनिक अधिकारी के रूप में मेरे कर्तव्य को बाधित करने और प्रभावित करने के लिए बनाई गई है। मेरी पत्नी पर बेबुनियाद आरोप और टिप्पणियाँ उन महिलाओं की गरिमा पर एक ज़बरदस्त हमला है जिनका मेरे सार्वजनिक कर्तव्य के निर्वहन से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं और मुझे और मेरे परिवार को शारीरिक नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। उन्होंने साइबर थाने के Dy SP cum SHO से इस आईडी @robomen 198 के मालिक की पहचान करने की बात कही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।