ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / crime / पैसा लेकर तांत्रिक ने दावा किया था मनपसंद लड़कियां हो जाएगी वश में,...

पैसा लेकर तांत्रिक ने दावा किया था मनपसंद लड़कियां हो जाएगी वश में, जब नहीं हुई तो 4 लड़कों ने तांत्रिक की कर दी हत्या

20-Jan-2021 09:44 AM

DESK: लड़कियों को वश में करने के लिए चार युवकों ने एक तांत्रिक के पास गए. तांत्रिक ने चारों युवकों से इसके एवज में मोटी रकम वसूल लिया. लेकिन कई महीने के बाद भी लड़कियां लड़कों के वश में नहीं हुई तो वह तांत्रिक से पैसा मांगने लगे. लेकिन उसने ने देने से इनकार कर दिया. जिससे नाराज युवकों ने तांत्रिक की हत्या करा दी. यह घटना उत्तराखंड के रुड़की है. 

लड़की पटाने के लिए कर रहे थे टोटके

पुलिस ने हत्या करने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद इसका खुलासा हुआ. युवकों ने बताया कि रामपुर चुंगी के इरफान तांत्रिक के चक्कर में चारों पड़ गए थे. इरफान को पैसे देकर लड़कियों को वश में करने के लिए टोटके करवाए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. उल्टा उसने बदला लेने के लिए जादू टोना कर दिया. जिससे युवकों के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई. जब तांत्रिक को मना किया तो तांत्रिक ने एक युवक की पिटाई भी कर दी. जिसके बाद चारों ने उसकी हत्या करने की साजिश रची. 

जिसके लिए कराया था टोटका वह करने लगी नफरत

गिरफ्तार विशाल ने पुलिस को बताया कि जिस लड़की के लिए उसने टोटका कराया था वह उससे नफरत करने लगी. इस बीच दोस्त राहुल के पिता की मौत हो गई. जिसके बाद चारों युवकों ने रात में तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले की जांच किया और इसका खुलासा किया. चारों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.