ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / crime / Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश...

Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया

Bihar Crime News: रोहतास जिले के डेहरी स्टेशन रोड पर सब्जी मंडी के पीछे लाल रंग के ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है.

01-Feb-2026 01:41 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: रोहतास जिले के डेहरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेहरी स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक बड़े लाल रंग के ट्रॉली बैग में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


स्थानीय लोगों की सूचना पर सबसे पहले डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद डेहरी थाना की पुलिस और वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।


फिलहाल ट्रॉली बैग को पूरी तरह खोला नहीं गया है, लेकिन बैग की आंशिक रूप से खुली चैन से देखने पर अंदर किसी किशोरी या युवती का शव होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। 


पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रॉली बैग खोलने और फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।