ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने...

Bihar Crime News: किडनैप किराना कारोबारी को पुलिस ने किया बरामद, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम से सोमवार की रात अगवा हुए किराना कारोबारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ जारी है. बदमाशों ने कारोबारी के परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी थी.

29-Apr-2025 05:07 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब से सोमवार की रात किराना कारोबारी सूरज साह को नासरीगंज से बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ता 50 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है तथा इसके पास से एक देसी दुनाली कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस एवं कुछ कैश भी बरामद किया है। 


रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मात्र 4 घंटे के अंदर इस पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया गया। मुफस्सिल थाना की पुलिस को सूचना मिली कि सूरज साह नामक किराना कारोबारी जब अपना दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था, तभ एक स्विफ्ट कार से सूरज का अपहरण कर लिया गया। 


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता बड्डी की तरफ भाग रहे हैं। इस सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो छोटू सिंह नामक एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई। जिसके निशानदेही पर जब नासरीगंज के पडुरी में छापामारी की गई तो कारोबारी को बरामद कर लिया गया। इस पूरे मामले में चंदन गुप्ता नामक अपराधी लाइनर का काम किया। पुलिस ने फिलहाल सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


एसपी ने बताया कि इस पूरे अपहरण कांड का मास्टर माइंड धनपूरवा का छोटू सिंह है। वही उमाशंकर सिंह तथा टुन्ना सिंह ने नासरीगंज में अपहृत को अपने यहां रखा था। बेदा के रहने वाले राहुल सिंह तथा डालमियानगर का राहुल कुमार भी इस अपहरण कांड में संलिप्त है। फिलहाल 10 लोगों को पकड़ा गया। जिसमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।