ब्रेकिंग न्यूज़

Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस और STF का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पटना में NEET छात्रा मौत के बाद भागलपुर में हॉस्टलों की सुरक्षा सख्त, पुलिस ने संचालकों के साथ की अहम बैठक

Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान

Bihar Crime News: रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो चचेरे भाइयों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मारपीट के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी

Bihar Crime News

15-Feb-2026 02:42 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा में दो चचेरे भाइयों के झगड़े में बीच बचाव करने गई एक बुजुर्ग महिला की चोट लगने से मौत हो गई। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। 


बताया जाता है कि नाले का पानी निकालने को लेकर दो चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद एक तरफ नरेंद्र सिंह तथा दूसरी तरफ राजू सिंह, सुजीत सिंह मारपीट करने लगे। घर के लोगों को मारपीट करते देख घर की बुजुर्ग महिला लक्ष्मीनिया कुंवर बीच बचाव करने पहुंची। 


इसी दौरान गंभीर चोट लग जाने से लक्ष्मीनिया कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वह नरेंद्र सिंह की माता थी। सूचना पर बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लिया। 70 वर्षीय महिला लक्ष्मीनिया कुंवर स्वर्गीय दशरथ सिंह की पत्नी थी। उधर पुलिस आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।