अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-May-2025 10:20 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में एक बारात समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां नाच प्रोग्राम में गोली चलने से डांसर को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि आयरकोठा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में चल रहे नाच प्रोग्राम के दौरान एक महिला डांसर को गोली लग गई। इस घटना से बारात में हड़कंप मच गई।
जख्मी महिला डांसर का नाम काजल कुमारी बताया जा रहा है, जिन्हें तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। गोली लगने की वजह और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में शीघ्र ही दोषी व्यक्ति को पकड़ने और कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।
बारात टंडवा गांव की थी और यह बारात सासाराम के सबदला गांव से आई थी। नाच प्रोग्राम एक निजी लॉज में आयोजित किया गया था, जहाँ अचानक यह हादसा हुआ। घटना के बाद नाच कार्यक्रम तुरंत बंद कर दिया गया और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोग और बारात में मौजूद अन्य लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।