ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की...

Bihar Crime News: नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नहर में एक अज्ञात युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई है.

20-Jun-2025 01:44 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के अमाढी गांव के निकट बक्सर लाइन नहर से एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में शव तैरते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। 


पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि शव को सासाराम के सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव की फोटोग्राफी कर आसपास के सभी थानों को तस्वीर भेज दी है ताकि युवक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके। पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।


पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी सुराग इकट्ठे किए जा रहे हैं। दावथ थाना के पुलिसकर्मी केश्वर यादव ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त न होने के कारण सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। आसपास के गांवों में भी युवक की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक के परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके। 


पुलिस जनता से भी अपील कर रही है कि यदि किसी को युवक की कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह मामला इलाके में चिंता का विषय बना हुआ है और पुलिस द्वारा जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।