सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Feb-2025 04:34 PM
By First Bihar
PATNA CRIME NEWS: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वे एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना इलाके का है जहां आधा दर्जन बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया और डकैती की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित अमृत इंटरप्राइजेज पेपर रोल के मालिक उदय मेहता के घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे की घटना है। बदमाशों ने घर के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और इस घटना को अंजाम दिया। कितने की डकैती हुई है इसका पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस पीड़ित कारोबारी से पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके के लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कागज कारोबारी उदय मेहता के घर में डकैत करीब आधे घंटे तक तांडव मचाते रहे। डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पटना एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पटना सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि लाखों की डकैती हुई है। अपराधियों को चिन्हित करने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पटना से प्रिंस की रिपोर्ट..