ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / मधुबनी में 20 लाख की डकैती, बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक, अपराधियों की...

मधुबनी में 20 लाख की डकैती, बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक, अपराधियों की तस्वीर CCTV में हुई कैद

02-Feb-2025 08:57 PM

By First Bihar

madhubani crime news:  बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव की है जहां घर में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती कर ली। 


शनिवार की रात साढ़े बारह बजे हुई डकैती की घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसमें डकैतों की तस्वीरें कैद हो गयी है। इन डकैतों ने शिवशंकर ठाकुर के घर को निशाना बनाया। डकैतों ने पहले घर का दरवाजा गैस कटर से काट दिया। गेट काटने के बाद सभी घर में घुस गये और बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। 


उसके बाद दूसरी मंजिल के 4 कमरों में रखे आलमीरा को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान निकाल लिया। कमरे से 5 लाख कैश और 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गये। जिसके बाद डकैती की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। डकैतों की तस्वीर को वहां लगे सीसीटीवी ने कैप्चर कर लिया है। 


जिसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछें होंगे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भीषण डकैती की इस घटना से काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।