ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / crime / क्या सुशांत पर काला जादू करा रही थी रिया की माँ, घर में...

क्या सुशांत पर काला जादू करा रही थी रिया की माँ, घर में तांत्रिकों को क्यों बुलाया जाता था?

31-Jul-2020 10:00 AM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच रिश्तो में परत दर परत नई कहानी सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर जो एफआईआर दर्ज की है उसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि सुशांत को रिया और उसके परिवार के लोग भूत-प्रेत का भय दिखाते थे लेकिन अब सुशांत की बहन ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पटना पुलिस की विशेष टीम को सुशांत की बहन ने जो बयान दिया है उसमें यह बताया गया है कि सुशांत के घर अक्सर तांत्रिक आते थे। सुशांत की बहन ने पुलिस को जो जानकारी दी है वह होश उड़ाने वाला है। 


दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने स्पेशल टीम को यह जानकारी दी है कि सुशांत के घर पर अक्सर तांत्रिकों को बुलाया जाता था। यह सब कुछ रिया की मां करती थी और रिया इस साजिश में शामिल थी। सुशांत सिंह राजपूत की बातचीत जब परिवार वालों से कम होने लगी तब परिवार वालों ने दूसरे सोर्स से सुशांत के बारे में जानकारी लेनी शुरू की। इसी दौरान यह पता चला कि सुशांत के घर पर तांत्रिकों का आना जाना है। अक्सर रिया और उसकी मां तांत्रिकों को लेकर सुशांत के घर जाती थी और वहां तरह-तरह के तंत्र साधना की जाती थी। अब ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत पर बंगाली बाला रिया चक्रवर्ती अपनी मां के साथ मिलकर काला जादू तो नहीं करवा रही थी? 


दरअसल सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी तरफ से दर्ज एफआइआर में इस बात का जिक्र किया है कि सुशांत को रिया और उसके परिवार के लोग अक्सर यह कह रहे थे कि वह बहकी-बहकी बात करता है। सुशांत को भूत-प्रेत का भय दिखाकर उसके पुराने घर से हटाया गया और फिर मुंबई एयरपोर्ट के पास एक रिसॉर्ट में ले जाकर रखा गया। इस रिसॉर्ट में रिया और उसके परिवार के सदस्य भी सुशांत के साथ रहने लगे। यह सब कुछ प्लानिंग के तहत किया गया और इसका केवल एक मकसद था कि सुशांत ख़ौफ़ के साए में आ जाए। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रिया और उसके परिवार ने जो साजिश रची उसमें तंत्र साधना का भी इस्तेमाल किया गया। सुशांत की बहन ने जो जानकारी दी है उसको सुनने के बाद बिहार पुलिस की स्पेशल टीम हक्का-बक्का है लेकिन जब तक रिया चक्रवर्ती से पूछताछ नहीं होती है तब तक काला जादू या फिर तांत्रिकों को लेकर मिली जानकारी के बारे में पूरी कहानी पता नहीं चलेगी।