मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
09-Nov-2023 08:05 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का एक्शन लगातार जारी है। एसीबी की टीम ने रातू सीओ प्रदीप कुमार समेत तीन लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। जमीन के एक मामले में सीओ को 25 हजार रुपए घूस ले रहा था तभी एसीबी की टीम पहुंच गई और सीओ समेत कर्मचारी सुनील कुमार और एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, एक शख्स ने एसीबी से शिकायत की थी कि रातू सीओ किसी दलाल के माध्यम से जमीन का मामला सुलझाने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जांच में मामले को सही पाया। जिसके बाद एसीबी ने घूसखोर सीओ और उसके साथियों को रंगेहाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।
एसीबी अधिकारियों के कहने पर पीड़ित शख्स गुरुवार को 25 हजार रुपये लेकर रातू सीओ के कार्यालय पहुंचा, जहां कर्मचारी सुनील कुमार और एक दलाल पहले से मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 25 हजार रुपए सीओ को सौंपा तभी एसीबी की टीम ने उसे और उसके दो साथियों को धर दबोचा। इसके बाद एसीबी की टीम ने सीओ के आवास पर भी छापेमारी की है।