ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / crime / वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी देने पर होटल मालिक की गोली मारकर हत्या,...

वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी देने पर होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

रांची में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी देने पर हुआ विवाद। हमलावरों ने सीने में गोली मारी, पुलिस छापेमारी में जुटी।

19-Oct-2025 10:32 PM

By First Bihar

DESK: बिरयानी के लिए होटल के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वेज बिरयानी की जगह गलती से नॉनवेज बिरयानी पार्सल चले जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि खाना खाने के दौरान होटल के मालिक की हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


झारखंड की राजधानी रांची में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कांके थाना क्षेत्र में एक होटल मालिक की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई क्योंकि उसने एक ग्राहक को वेज की जगह कथित रूप से नॉनवेज बिरयानी दे दी थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


पुलिस की माने तो घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे कांके–पिठोरिया रोड स्थित एक होटल की है। जहां एक ग्राहक ने होटल से शाकाहारी बिरयानी का पार्सल लिया था। कुछ देर बाद वह कुछ अन्य लोगों के साथ वापस आया और होटल मालिक से शिकायत की कि उसे मांसाहारी बिरयानी दी गई है। इसी दौरान विवाद बढ़ गया।


वही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि होटल के मालिक विजय कुमार नाग उस वक्त एक टेबल पर खाना खा रहे थे। तभी एक हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने में लगी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कांके थाना क्षेत्र के भिट्ठा निवासी विजय कुमार नाग के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) भेजा गया। 


घटना के बाद रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर कांके–पिठोरिया रोड को कुछ समय के लिए जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया कि लोगों को यह आश्वासन देने के बाद कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, जाम हटा लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस वारदात के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था।