पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
21-Jun-2025 10:51 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण पुलिस एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। इसी क्रम में जिले के कुख्यात अपराधी राहुल सिंह उर्फ राहुल मुखिया की अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने राहुल की करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चिन्हित कर न्यायालय में जब्ती का प्रस्ताव भेजा है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है। राहुल सिंह मुखिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि उसने अधिकांश संपत्ति अपराध और अवैध गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की है।
दो करोड़ से अधिक की संपत्ति चिन्हित पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि राहुल मुखिया ने दो करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति अपराध से अर्जित की है, जिसे जल्द ही जब्त किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने न्यायालय को विस्तृत रिपोर्ट और प्रस्ताव सौंप दिया है।
जिलेभर के अपराधियों की संपत्तियों की हो रही जांच
एसपी ने यह भी कहा कि जिले में जिन-जिन अपराधियों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और चरणबद्ध तरीके से उनकी संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया जाएगा। अपराधियों में मचा हड़कंप पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के अपराधी तत्वों में भारी हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा साफ संदेश दे दिया गया है कि अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति को न केवल जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।