ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच...

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार के राघोपुर के मिर्जापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। एक युवक दरवाजे पर खड़ा था, तभी उसे गोली लग गई। घायलों को एनएमसीएच रेफर किया गया।

26-Jul-2025 10:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के राघोपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।


घायल युवकों की पहचान रामनाथ राय के पुत्र प्रदुमन कुमार और लक्ष्मण राय के 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। प्रदुमन को दाहिने पैर में और जितेंद्र को दाहिने हाथ में गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार, गांव के लक्ष्मण राय, सुरेंद्र राय और चंद्रदीप राय के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को इसी विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान विकास कुमार और जयनाथ कुमार ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दरवाजे पर खड़े प्रदुमन को गोली लग गई। घायल प्रदुमन ने बताया कि उसका विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, वह सिर्फ दरवाजे पर खड़ा था।


दूसरे पक्ष के घायल जितेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र राय शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था और मना करने पर उसने गोली चला दी। घटना में करीब दस राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।