MOTIHARI : बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति इनदिनों बेहद ख़राब हो गई है. सूबे की पुलिस क्रिमिनलों पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को ताबड़तोड़ गोली मारी है. अपराधी 2.48 लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना इलाके की है. जहां पीएचसी के पास बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी. इसके साथ ही अपराधी सीएसपी संचालक के पास से 2.48 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. इस घटना में सीएसपी संचालक लालबाबू गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में जख्मी सीएसपी संचालक को इलाज के लिए नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. 


वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची बंजरिया थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बंजरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी व्यक्ति लालबाबू इलाहाबाद बैंक का सीएसपी संचालक बताया जा रहा है.