Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
13-Mar-2026 10:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में एक ट्यूशन टीचर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मथोर गांव निवासी 44 वर्षीय आबिद के रूप में हुई है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।
शुक्रवार सुबह आबिद का शव कमलपुर गांव के मक्के के खेत में पाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्यारों ने उसकी आंख और शरीर के कई हिस्सों को चाकू से गोद दिया। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे गांव में दहशत फैलाई है।
घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक के ससुर अब्दुल गफ्फार ने बताया कि आबिद पिछले 20 सालों से अपने ससुराल में रहकर गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। गुरुवार दोपहर वह बच्चों को पढ़ाने घर से निकला था और देर शाम तक वापस नहीं लौटा।
शुक्रवार सुबह परिवार वाले कमालपुर गांव के खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे और वहीं आबिद का शव पाया। शव मिलने की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। ससुर के अनुसार, आबिद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच जारी रखे हुए हैं।