PURNEA:पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का उद्भेदन किया है। नया सवेरा अभियान के तहत स्वीटी सहरावत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बिहार के पूर्णिया जिले के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित हनुमान मंदिर के पास रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। यह छापेमारी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर की गई, जिसमें सदर एसडीपीओ और डीएसपी के नेतृत्व में महिला एवं पुरुष पुलिस बल ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
करीब एक घंटे तक चली इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह अभियान “नया सवेरा” के तहत चलाया गया, जिसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 4 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो।