सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद
17-Jan-2026 12:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत अंतर्गत लहसुना गांव में अवैध संबंध के विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई उजागर हो गई।
मृतका की पहचान 30 वर्षीय शबनम खातून के रूप में हुई है। उसके भाई मोहम्मद मुबारक ने जीजा सद्दाम पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शबनम की शादी वर्ष 2010 में सद्दाम से हुई थी। दंपती के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सद्दाम मजदूरी करता है। शादी के शुरुआती वर्षों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसका किसी महिला से अवैध संबंध शुरू हो गया। पत्नी के विरोध करने पर अक्सर घर में विवाद होता था। कई बार पंचायत भी हुई, मगर आरोपी का रवैया नहीं बदला।
गुरुवार रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान सद्दाम ने शबनम की हत्या कर दी। बाद में शव को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका के भाई ने मौके पर पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। उसके अनुसार, शव के दोनों पैर मफलर से बंधे हुए थे।
कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।