PURNEA : बिहार के पूर्णिया में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. केहाट थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के समीप पैसा के लेनदेन को लेकर अपराधियों ने प्राइवेट ऑफिस में घुसकर युवक को गोली मार दी और मौके से भाग निकले. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की. पीड़ित युवक की पहचान भागलपुर मीरजानहाट के रहने वाले उमेश सिंह के बेटे अभिनव कुमार (30) के रूप में की गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घायल युवक ने बताया कि कोर्ट स्टेशन समीप आर्या गो कैब ऑफिस में टैक्सी बुकिंग का काम करते हैं. शाम 7 बजे सन्नी झा सहित एक युवक ऑफिस पहुंचकर पहले पूछा सोनू भैया कौन है. जब युवक ने बोला की सोनू हम ही तो युवक ने कमर से हथियार निकाल कर दनादन गोली चला दी. जिसमें युवक को एक गोली दाहिना हाथ के बांह में लगते हुए सीने में अटक गई. ऑफिस के स्टाफ के द्वारा  घायल युवक को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.


घायल अभिनव कुमार ने बताया कि राहुल पियूष आर्या गो कैब ऑफिस में काम करता था. राहुल पियूष के पास पैसा बांकी था. जिसके कारण दो तीन माह से पैसा नहीं देने को लेकर लड़ाई चल रहा था. राहुल पीयूष और आरोपी सनी झा में गहरी दोस्ती भी है. वहीं दुश्मनी के बदला लेने के कारण ही राहुल पीयूष के द्वारा आरोपी सन्नी झा से सैटिंग कर गोली मारवाया गया. वही युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे और थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सदल बल के साथ पहुंचकर जख्मी युवक से घटना की जानकारी ली. कोई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है.