ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / मकान मालिक की दबंगई देखिये: घर खाली नहीं किया तो महिला शिक्षिका को...

मकान मालिक की दबंगई देखिये: घर खाली नहीं किया तो महिला शिक्षिका को बनाया बंधक, हाथ-पैर बांधकर कमरे में किया कैद

एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को घर खाली नहीं करने की सजा दी। महिला शिक्षिका का हाथ-पैर बांध दिया और घंटों बंधक बनाये रखा। महिला रोती-बिलखती रही लेकिन ऑनर के कान तक जूं नहीं रेंगा। पड़ोसियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

01-Feb-2025 05:49 PM

By First Bihar

purnea crime news: पूर्णिया में एक मकान मालिक द्वारा किरायेदार शिक्षिका को बंधक बनाये जाने का मामला सामने आया है। मकान मालिक किरायेदार पर घर खाली करने के लिए दबाव बना रहा था जब किरायेदार ने घर खाली करने से मना किया तब अपने एक साथी के साथ उसने महिला का हाथ पैर बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। 


मामला बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र का है जहां वार्ड संख्या 14 स्थित तिनपनिया में किराए के मकान में रह रही एक शिक्षिका को मकान मालिक ने बंधक बनाया। उसके हाथ-पैर बांध कर बांध कर एक कमरे में बंद किया गया। 


घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को मुक्त कराया और उसे अपने साथ थाने ले गये। जानकारी के मुताबिक कसबा के मदारघाट निवासी शिक्षिका रितुराज वार्ड संख्या 14 तिनपनिया निवासी श्रवण साह के मकान में किराए पर रह रही थी । वहीं से संझेली स्कूल में ड्यूटी करने जाती थी। 


पड़ोसियों ने बताया कि मकान मालिक श्रवण साह पीड़िता पर मकान खाली कराने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर श्रवण साह अपने सहयोगी अनिल यादव के सहयोग से शनिवार सुबह तकरीबन 7 बजे हाथ पैर बांध कर उसी के कमरे में बंधक बना दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता शिक्षिका रितुराज को मुक्त करा थाना ले गयी। 


वही घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका को मकान मालिक के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर  आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।