ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Purnea News: पूर्णिया में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की मूर्तियों से की तोड़फोड़; गुस्साए लोगों ने किया बवाल

Purnea News: पूर्णिया के मजगामा हाट में दुर्गा पूजा की मूर्तियों में तोड़फोड़ से माहौल तनावपूर्ण हो गया। असामाजिक तत्वों की हरकत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और मामले की जांच जारी है।

19-Sep-2025 01:51 PM

By First Bihar

Purnea News: पूर्णिया के मजगामा हाट में शुक्रवार को भारी बवाल हो गया। दुर्गापूजा के लिए बनाई जा रही मां दुर्गा और अन्य देवी-देवता की मूर्ति में तोड़फोड़ के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी की और जमकर हंगामा किया।


इस दौरान भीड़ ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी युवक ने मां दुर्गा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया था। भीड़ ने युवक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। गुस्साई भीड़ उसे गांव में घुमाते हुए सामुदायिक भवन की ओर ले जा रही थी। इसी बीच सूचना मिलते ही अनगढ़ थाना की पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।


ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने पूछताछ में खुद कबूल किया है कि उसने ही प्रतिमा तोड़ी थी। वहीं पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गांव वालों ने बताया कि गुरुवार की रात मंदिर परिसर के अंदर संदिग्ध हालात में इस युवक को देखा गया था। सुबह जब ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मूर्ति को क्षतिग्रस्त पाया तो गुस्सा भड़क गया और हजारों लोग मंदिर परिसर में जुट गए।


गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं और पुलिस गांव में डटी हुई है। मजगामा पंचायत के मुखिया अबू जागीर ने घटना को बेहद अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि यहां सभी समुदाय मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं। मूर्ति तोड़ने की घटना निंदनीय है और दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।