ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar Crime News: चाय देने में देरी हुई तो आपे से बाहर हो...

Bihar Crime News: चाय देने में देरी हुई तो आपे से बाहर हो गया बदमाश, महिला दुकानदार को दाग की गोली

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बेखौफ बदमाश बात-बात पर लोगों को गोली मार दे रहे हैं. पूर्णिया में देरी से चाय देने पर बदमाश ने महिला दुकानदार को गोली मार दी.

30-Jan-2025 12:34 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों को मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वह छोटी-छोटी बात पर लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना पूर्णिया से सामने आई है, जहां चाय देने में देरी क्या हुई एक बदमाश गुस्से से इतना बौखलाया कि महिला दुकानदार को गोली दाग की। घटना गुलाबबाग रहमतनगर इलाके की है।


दरअसल, गुलाबबाग रहमत नगर निवासी महिला सजरा खातून अपनी चाय की दुकान पर अपने पति मो.मोईन के साथ बैठी थी। देर रात होने के कारण दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी एक शख्स दुकान में पहुंचा और चाय की डिमांड कर दी। चाय बनाने में देरी हुई तो बदमाश ने महिला से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते बात बढ़ गई।


आरोपी युवक ने पिस्टल निकाल लिया और महिला के ऊपर गोली चला दी। गनीमत की बात रही कि गोली महिला के पैर में जाकर लगी। गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर गई, इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानेदार ने आरोपी युवक को जल्द ही पकड़ लेने का भरोसा दिलाया है।