ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / PU Students Union election: पटना वीमेंस कॉलेज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, पीयू छात्र...

PU Students Union election: पटना वीमेंस कॉलेज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, पीयू छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान दो गुटों में भिड़ंत

25-Mar-2025 05:23 PM

By First Bihar

PU Students Union election: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पीयू छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पटना वीमेंस कॉलेज के पास छात्रों के गुटों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।


वारदात को अंजाम देने के बाद छात्र वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। उपद्रवी छात्रों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि सैदपुर हॉस्टल के छात्र चुनाव प्रचार करने जा रहे थे, तभी फायरिंग शुरू हो गई।


गोलीबारी की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान दोनों गुट आपस में भिड़ गए और गोलीबारी शुरू हो गई। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी दल के छात्र नेताओं ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। आगामी 29 मार्च को छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग होनी है।


यह पहला मामला नहीं है जब पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच गोलीबारी हुई है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुका हैं। बीते पांच मार्च को भी छात्रों के दो गुटों के बीच बमबाजी की घटना हुई थी।