ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट

Home / crime / प्रेमी के तिलक समारोह में पुलिस लेकर पहुंच गई प्रेमिका, रोकनी पड़ी रस्म

प्रेमी के तिलक समारोह में पुलिस लेकर पहुंच गई प्रेमिका, रोकनी पड़ी रस्म

20-Nov-2020 03:57 PM

DESK : शादी करने का वादा किसी और से करने के बाद युवक दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जिसका पता उसकी प्रेमिका को चल गया औऱ फिर तिलक समारोह के दौरान ही प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंच गई. जिसके बाद युवक का तिलक रुक गया और दूसरी लड़की के परिजनों ने तिलक चढ़ाने से इंकार कर दिया.

मामला यूपी के हरदोई के कासिमपुर की है. बताया जा रहा है कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव वहगवां के रहने वाले मोती लाल के बेटे सर्वेंद्र कुमार का तिलक समारोह था. मंगल गीत गाए जा रहे थे पर अचानक वहां बिजनौर की रहने वाली एक लड़की पहुंच गई और उसने सर्वेंद्र पर बड़ा आरोप लगा दिया. लड़की ने बताया कि वह और सर्वेंद्र दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे. वहीं दोनों की एक-दूसरे से जान पहचान हो गई और प्रेम सम्बन्ध बन गए. सर्वेन्द्र कुमार ने शादी का झांसा दिया और 2 साल तक शारीरिक शोषण किया. 

कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव आ गया और युवती को बहलाते रहा. इसी दौरान युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली, जिसकी जानकारी युवती को लगी. इसके बाद युवती जब उसके गांव पहुंची तो देखा की युवक का तिलक समारोह है. युवती पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और तिलक को रोका गया. अब युवती पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है.