ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / इंस्पेक्टर की बेटी ने अपने भाई को मारी गोली, रोज के झगड़े से...

इंस्पेक्टर की बेटी ने अपने भाई को मारी गोली, रोज के झगड़े से थी परेशान

11-Nov-2020 03:41 PM

DESK:  बहन और भाई के बीच रोज किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था, जिससे परेशान बहन ने अपने इकलौते भाई को ही गोली मार दी. आरोपी युवती इंस्पेक्टर की बेटी है. यह घटना यूपी के प्रयागराज की है. 

पिस्टल से मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की बेटी ने अपने इकलौते भाई अमरेंद्र सिंह को सोने के दौरान गोली मार दी. उसने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया. उसके बाद शोर मचाई की घर में अपराधी लूटपाट करने के लिए घुसे. जब भाई ने विरोध किया तो गोली मारकर फरार हो गए. 


आरोपी बहन गिरफ्तार

घायल युवक को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके सीने से गोलियां निकाली. युवती ने शुरू में कहा कि हमलावरों ने चेहरे पर मास्क बांध रखा था. ऐसे में वह उन्हें पहचान नहीं सकी. लेकिन पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले. सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नहीं दिखा. युवती के बयानों पर पुलिस  शक नहीं हो रहा था. जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और बताया कि उसने ही गोली मारी. मां-पिता से माफी मांगने लगी. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है.