ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / crime / चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को...

चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं

चोर घर में घुसकर रसोई से गैस सिलिंडर चुरा ले गए। परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर खरीदा था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

23-Mar-2026 10:36 PM

By First Bihar

DESK: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल अब चोरों का टारगेट सोना-चांदी और पैसा नहीं रह गया है, बल्कि अब चोर सिलेंडर पर फोकस कर रहे हैं। यह सुनकर आपको भी अटपटा लगता होगा लेकिन यही सच्चाई है कि सोना-चांदी छोड़ चोर ने किचेन में लगे भरे सिलेंडर की चोरी कर ली और नौ दो ग्यारह हो गये। दो दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से भरा हुआ सिलेंडर एजेंसी से लाया गया था। 


यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के दारागंज थाना क्षेत्र का है जहांं चोरों ने घर में घुसकर रसोई से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जेवर और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया। परिवार ने दो दिन पहले ही सिलेंडर खरीदा था।


जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी बांध इलाके में रहने वाले ज्ञानचंद्र और उनका परिवार शनिवार रात खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद कुछ चोर उनके घर में घुस गए और सीधे रसोई में पहुंचकर गैस से भरा सिलेंडर उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो रसोई में सिलेंडर गायब देखकर हैरान रह गए।


परिवार ने बताया कि चोरी गए सिलेंडर को उन्होंने जंजीर से बांधकर रखा था, फिर भी चोर उसे ले जाने में सफल रहे। मोहल्ले के लोग इस घटना से सकते में हैं और इसे आपदा में अवसर तलाशने की घटना बता रहे हैं।


इससे पहले प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में भी चोरों ने जलालपुर सिकंदरा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी किया था। उस मामले में पुलिस ने सूरज धूरिया नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था।


दारागंज की इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से यह स्पष्ट है कि इस समय गैस सिलेंडर चोरों के निशाने पर हैं और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।