Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
27-Dec-2022 09:34 AM
DESK : पुलिस वाले की हैवानियत का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस के एक जवान ने एक महिला को अपने हवस का शिकार बना लिया और 50 बार उसके साथ यौन शोषण किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि आरोपी सुनील कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब शादी की आई तो उसने अपना रंग दिखा दिया और कहना लगा कि मैं पुलिस का जवान हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। आरोपी कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है जबकि पीड़िता लखनऊ में ही रहती है। लड़का का आरोप है कि वह प्रतिष्ठान में नौकरी करती है। उसकी मुलाकात प्रयागराज के रहने वाले सिपाही सुनील कुमार सिंह से हुई। धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। सुनील ने कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है और वह लड़की से प्यार करता है। उसने शादी की बात कहकर कई बार लड़की के साथ गंदा काम किया।
पीड़िता का आरोप है कि वह मेरे कमरे में आता था और जबरदस्ती मेरे साथ गंदा काम भी करता था। उसने करीब 50 बार लड़की का यौन शोषण किया। जब वह विरोध करती तो शादी की बात कहकर चुप करा देता। उसका बड़ा भाई अजय सिंह गुजरात में नौकरी करता है। उससे भी लड़की की बातचीत हुई। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने परिजनों से भी लड़की को मिलवाया। इससे आरोपी ने लड़की को विश्वास में ले लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला गया। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने मना कर दिया। उसने ये भी कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।