ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar News: ‘झूठे केस में फंसाकर अंदर कर दूंगा’ बिहार के रंगबाज दारोगा...

Bihar News: ‘झूठे केस में फंसाकर अंदर कर दूंगा’ बिहार के रंगबाज दारोगा की दबंगई, दुकानदार से मांगता है रंगदारी टैक्स, Video Viral

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दारोगा की दबंगई सामने आई है. दरभंगा में तैनात दारोगा ने मुजफ्फरपुर के एक दुकान में घुसकर वर्दी का रौब दिखाया और दुकानदार को भद्दी-भद्दी गालियां दी.. जानिए क्या है पूरा मामला.

28-Feb-2025 01:03 PM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक दारोगा की दबंगई सामने आई है। आरोपी दारोगा दरभंगा में तैनात है और मुजफ्फरपुर में जाकर वर्दी की धौंस दिखा रहा था। अवैध वसूली के लिए दारोगा एक दुकान में घुसा था और जब दुकानदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो वह भड़क गया और उसके साथ गाली-गलौज की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, दरभंगा में तैनात एक दारोगा ने मुजफ्फरपुर में एक दुकान में घुसकर अपनी दबंगई दिखाई है। वर्दी में दारोगा ने काजीमोहम्मदपुर थाना के आरडीएस कॉलेज स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में घुसकर गाली-गलौज की और दुकानदार को झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी। यह घटना बीते 22 और 25 फ़रवरी की है। 


पीड़ित के अनुसार, दारोगा ने धमकी देते हुए कहा कि दुकान चलाना है तो हर महीने रंगदारी टैक्स देना पड़ेगा और गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद दुकानदार ने मामले की सूचना काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस को दिया। मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दरोगा मुजफ्फरपुर जिला पुलिस बल का नहीं है। 


दारोगा की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दुकानदार का आरोप है कि दारोगा ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। अगवा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


पूरे मामले पर काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पैसा लेनदेन का विवाद है। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर केस दर्ज की जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।