gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
12-Nov-2019 11:59 AM
BENGALURU: बेंगलुरू में एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने कथित तौर पर सात 'भूतों' को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. जी हां ये सुनने में जरूर अटपटा लगेगा, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है, हम आपको बताते हैं.
दरअसल पुलिस ने सात युवकों के एक ग्रुप को भूत के रूप में कपड़े पहनने और लोगों पर प्रैंक करने के लिए गिरफ्तार किया है. सोमवार तड़के 2:30 बजे जब पुलिस अधिकारी राउंड पर थे, तभी इस मामले का खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक 20 से 22 साल की उम्र के सात लोग भूत की तरह तैयार होकर रात में लोगों को डराते हुए सड़कों पर चलते थे. भूत के गेटअप में ये सभी युवक प्रैंक करके लोगों को डराते थे. आरोपियों की पहचान शान मलिक, नावीद, साजिल मोहम्मद, मोहम्मद अकीब, साकिब, सैय्यद, यूसुफ अहमद के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि भूत की तरह गेटअप लेने के बाद इन लड़कों ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की. युवकों ने कई और गाड़ियों को रिवर्स करने के लिए मजबूर किया. हद तो तब हो गई जब फुटपाथ पर खुले में सो रहे लोगों को भी उन्होंने डराने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक ज्यादातर छात्र ऐसे थे जो अधिक व्यूअरशिप हासिल करने के लिए सोशल साइट पर प्रैंक वीडियो डालना चाहते थे. इन सभी आरोपियों पर गलत संयम, शांति भंग करने और आपराधिक धमकी जैसे कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया, हालांकि बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.