Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
26-Jun-2023 04:34 PM
By First Bihar
PALAMU: नक्सल विरोधी अभियान में बिहार और झारखंड पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बिहार पुलिस और सुरक्षाबलों ने झारखंड के पलामू में बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने टॉप नक्सली कमांडर अरविंद भुइयां को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर झारखंड सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था जबकि बिहार सरकार ने भी इनाम घोषित कर रखा था।
गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने AK47 समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। गया के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव के रहने वाले इनामी नक्सली अरविंद भुइयां के खिलाफ बिहार और झारखंड के थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इसे तलाश कर रही थी लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था। बिहार और झारखंड में इसके द्वारा अंजाम दिए गए वारदातों में 30 से अधिक जवान शहीद हो चुके हैं।
सुरक्षा बलों पर हमले में इसकी अहम भूमिका रहती थी। बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में अरविंद भुइयां सक्रिय रहता था। गया-औरंगाबाद सीमा क्षेत्र में कोबरा के जवानों पर हमला, पलामू के तत्कालीन एसपी पर हमला, लैंड माइंस विस्फोट में यह शामिल रहा है। अरविंद पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान को संभाल रहा था और पलामू और गया के जंगलों में डेरा डाले हुए था।