ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान पटना पुलिस पर साक्ष्य से छेड़छाड़ का मुकदमा चलाने की मांग, पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा..कानून से ऊपर नहीं हैं ये लोग बिहार में हो गया बड़ा कांड, शादी से पहले दूल्हे के साथ फरार हुई सास, बोली, "अभी मेरी उम्र ही क्या है" बिहार में होली की तैयारियों के बीच बायो प्लांट में लगी भीषण आग, बड़ी साजिश की आशंका मिलावटी मिठाई से सावधान! होली पर बिहार में खाने-पीने के सामानों में बढ़ी मिलावट; दूध से लेकर पनीर तक नकली मिलावटी मिठाई से सावधान! होली पर बिहार में खाने-पीने के सामानों में बढ़ी मिलावट; दूध से लेकर पनीर तक नकली खान सर ने क्यों ठुकराया 107 करोड़ का ऑफर? कपिल शर्मा शो में खुद बताई वजह, जानिए

बंधक बने युवकों को छुड़ाने पहुंची बिहार पुलिस की टीम पर हमला, महिलाओं ने दारोगा पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

02-Mar-2026 01:29 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


यह मामला 28 फरवरी का है और जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर वार्ड नंबर-8 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपने मोबाइल से एक घर का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और बंधक बना लिया।


सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन युवकों को छुड़ाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इस दौरान कई महिलाएं भी हाथापाई में शामिल दिख रही हैं, जबकि आसपास मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने रहे।


हालांकि, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों बंधक युवकों को सुरक्षित मुक्त कराकर अपने साथ ले गई। पुलिस टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।