PATNA: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में गार्डो की गुंडई देखने को मिली। जहां इलाज कराने पीएमसीएच में पहुंचे मरीज के परिजनों के साथ अस्पताल के गार्डों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मरीज के परिजन का सिर फूट गया।
पुरुष के साथ-साथ महिला की भी पिटाई की गयी। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। पीड़ित ने पीएमसीएच पीरबहोर टीओपी प्रभारी पर भी थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। बिहटा से इलाज कराने आए पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाने में शिकायत करने पहुंचा तब वहां भी पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी और शर्ट को छीनकर फेंक दिया गया।
मामले पर संज्ञान लेते हुए टाउन डीएसपी वन राजेश कुमार ने पीएमसीएच के पीरबहोर टीओपी प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पीड़ित ने पीएमसीएच के गार्डों और टीओपी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
पटना से सूरज की रिपोर्ट
पटना: स्वास्थ्य मंत्री बदल गए, लेकिन व्यवस्था जस की तस। PMCH में गार्डों की गुंडई का मामला सामने आया है। इलाज कराने आए तीन मरीजों के परिजनों का सिर फोड़ दिया गया, जबकि एक महिला के साथ भी मारपीट की गई। PMCH TOP प्रभारी पर भी थाने में मारपीट का आरोप लगा है। घटना का संज्ञान लेते हुए… pic.twitter.com/zMMfs5mNoz
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 28, 2026