ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा?

Home / crime / पति...पत्नी के बीच ‘तीसरे’ की एंट्री के बाद खूनी खेल! क्राइम सीरियल देखकर...

पति...पत्नी के बीच ‘तीसरे’ की एंट्री के बाद खूनी खेल! क्राइम सीरियल देखकर मर्डर की तैयार की स्क्रिप्ट, पत्नी के किये 6 टुकड़े

24-Sep-2019 09:14 AM

DELHI: क्राइम सीरियल देखकर पत्नी के 6 टुकड़े कर उसे मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मर्डर की ऐसी प्लॉटिंग जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. घिनौनी हत्या की वारदात देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे.


अवैध संबंध के शक में मर्डर

मामला राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर का है, जहां अवैध संबंध के शक में सनकी पति ने क्राइम सीरियल की तर्ज पर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से पगलाये पति ने पहले गला घोंटकर अपनी पत्नी का मर्डर किया फिर लाश के 6 टुकड़े कर दिये.


क्राइम सीरियल देखकर तैयार की स्क्रिप्ट

मामले के खुलासे में यह पता चला है कि पत्नी के मर्डर की साजिश वह काफी पहले से रच रहा था. मर्डर की इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने पूरी स्क्रिप्ट तैयार की थी. क्राइम सीरियल देखकर वह हत्या करने के तरीके ढूंढ़ रहा था. लाश को ठिकाने लगाने के लिए पति ने इंटरनेट पर भी काफी रिसर्च किया था.


शव के किये 6 टुकड़े

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या से एक हफ्ते पहले केशवपुरम इलाके से आरोपी ने धारदार हथियार खरीदा था. इसके अलावे उसने बोरे का भी इंतजाम किया था. पूरी प्लानिंग के तहत मर्डर करने के बाद उसने अपनी पत्नी के शव के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक और नाले में डाल दिया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.