ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8...

Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट

Patna Crime News: पटना के फतुहा में एक निजी वेयरहाउस में 7 नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर 8 कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करीब 3 से 4 लाख की संपत्ति लूट ली। पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

21-Jun-2025 02:27 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित एक निजी वेयरहाउस में शुक्रवार की देर रात लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। रात करीब 12 बजे, 7 नकाबपोश बदमाश मेन गेट तोड़कर वेयरहाउस के अंदर घुसे। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे और उनके पास पिस्तौलें थीं।


बदमाशों ने वेयरहाउस में सो रहे 8 कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे सभी घायल हो गए। इनमें से दो कर्मचारियों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


करीब तीन घंटे तक बदमाश वेयरहाउस में मौजूद रहे और उन्होंने वहां से दो ड्रम बंडल तार, एंगल, छह मोबाइल फोन, चावल, बर्तन और 35,000 कैश लूट लिए। लूटी गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। सारा सामान एक पिकअप वैन में लादकर बदमाश फरार हो गए।


घायल सभी कर्मचारी बक्सर जिले के अटारी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।