Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
10-Jul-2025 07:34 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है,जहां वेटनरी कॉलेज कैंपस में फायरिंग की घटना हुई है। इस दौरान एक छात्र को गोली लगी है। जिससे कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी मच गयी।
बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर अपराधियों की बेखौफ हरकतों का गवाह बनी है। वेटनरी कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में मयंक नामक एक छात्र घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। गोली लगने से घायल युवक की पहचान मयंक के रूप में हुई है। जिसे आनन-फानन में IGIMS में भर्ती कराया गया है।
घटना गरुवार की शाम 5-6 बजे के बीच की है। ब्यॉय हॉस्टल के छात्र के हाथ में गोली लगी है। जिसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। वेटनरी कॉलेज कैम्पस के गार्ड ने बताया कि हम मेन गेट पर थे और ये लोग पीछे से कैम्पस में घुसे थे, जिसका पता तक उन्हें नहीं चल सका। गोली की आवास सुनकर वो पीछे की ओर गये तो देखा कि ब्यॉयज हॉस्टल के एक छात्र को हाथ में गोली लगी है। बताया जाता है कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चल गई। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान मयंक वेटनरी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में क्रिकेट खेलने को लेकर मयंक की कुछ बाहरी युवकों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाहरी युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली मयंक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मयंक को तत्काल इलाज के लिए IGIMS (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिसर में गोली चलने की घटना ने छात्रों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है कि बाहरी लोग आसानी से परिसर में घुसकर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
घटना पटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस की है, जहां आज शाम गोली चलने की आवाज सुनकर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह जानकारी सामने आई कि मयंक नामक एक छात्र को गोली लगी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है। छात्रों में भय है और अभिभावक भी कॉलेज कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।






