ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: एक लाख का इनामी मेयर पति देवा गुप्ता पटना से गिरफ्तार, RJD से लड़ चुका है विधानसभा चुनाव

Bihar Crime News: पटना में बिहार एसटीएफ ने पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से एक लाख रुपये के इनामी अपराधी देवा गुप्ता को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा समेत 28 गंभीर मामले दर्ज हैं।

27-Feb-2026 05:30 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी देवा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 303 में छापेमारी कर उन्हें दबोचा गया। 


गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं और राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने उन्हें कुख्यात अपराधी के रूप में चिह्नित करते हुए एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक देवा गुप्ता के खिलाफ हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा समेत 28 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। सटीक सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की।


जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 100 अपराधियों की एक विशेष ‘हिट लिस्ट’ तैयार की थी, जिसे अनुमोदन के लिए डीआईजी को भेजा गया था। इस सूची में शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या और लूट के आरोपी शामिल थे। देवा गुप्ता का नाम इस सूची में सबसे ऊपर था, जिससे स्पष्ट है कि वे लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे।


राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण भी यह मामला संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सबके लिए समान है और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को अपराध के मामले में बख्शा नहीं जाएगा।