सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
11-Jan-2020 09:01 AM
PATNA: राजधानी पटना में 19 साल की बीबीए स्टूडेंट के साथ गैंगरेप केस में नये-नये खुलासे हो रहे हैं. आरोपी विनायक सिंह ने जहां अपने गुनाह को कबूल कर लिया है, वहीं संदीप मुखिया ने रेप की घटना में शामिल होने से इनकार कर दिया है. पुलिस कस्टडी में आरोपी विनायक और संदीप ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी घिनौनी साजिश के बारे में खुलासा किया है. आरोपियों के मुताबिक गैंगरेप की साजिश विनायक ने घटना के 3 दिन पहले ही रच ली थी. जिस पर संदीप ने अपनी हामी भरी थी. छात्रा के साथ हैवानियत करने के लिए दरिंदों ने बेहद खतरनाक प्लान बनाया था. आरोपी कुश के कुर्जी स्थित फ्लैट में छात्रा को रातभर रखकर उसके साथ हैवानियत करने की प्लानिंग की गई थी. लेकिन किराया लेने कुश का मकान मालिक पहुंच गया और उसने लड़की को देख लिया फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना देने की धमकी दी, जिसके बाद वे छात्रा को वहां से लेकर चले गये.
सूत्रों के मुताबिक पुलिस जब विनायक और संदीप मुखिया से पूछताछ कर रही थी, इस दौरान दोनों आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गये थे. घिनौनी घटना में क्राइम पार्टनर रहे विनायक सिंह संदीप मुखिया को मारने के लिए उठ गया था. बताया जा रहा है कि संदीप सारा ठीकरा विनायक के माथे पर फोड़ रहा था, जिससे वो भड़क गया और संदीप के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गया. जिसके बाद पुलिसवालों ने बीच-बचाव किया.